सुगौली,संवाददाता
सुगौली,पू.च:स्थानीय पुलिस ने श्रीपुर भटवलिया गांव से 31 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को घर से छापेमारी कर धर दबोचा।थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र को गुप्त सूचना मिली थी कि कारोबारी अपने घर गाजा की बडी खेप को रख बेचने की फिराक मे था वही थानाध्यक्ष के नेतृत्व मे एस आई दिलीप कुमार सिंह व एस आई विश्वजीत कुमार ने मौके पर पहुंच तस्कर को घर जाकर 31 किलो गांजा के साथ धर दबोचा।इस बाबत थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर की पहचान श्रीपुर भटवलिया गांव निवासी इश रहमान के पुत्र रोज मोहम्मद मिया के रूप में की गई है।उन्होंने बताया कि मादक पदार्थ तस्करी करने वाले की खैर नही वैसे कारोबारी को किसी भी कीमत पर बक्सा नही जाएगा।कारोबारी के उपर कागजी कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा।