संवाददाता: साबिर अली
बेतिया पुलिस ने होली को लेकर जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। हुडदंगियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। कोई भी हुडदंग करता नजर आया तो उसकी जगह सीधी जेल में होगी। किसी भी हाल में हुडदंगियों को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं होली में खुली जीप व वाहनों की ओवर स्पीडिंग और बाइक पर दो से ज्यादा लोगों के चलने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चला कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं बाइक की सलेनसर खोल कर चलने वालों की पुलिस को तलाश रहेंगी। जिले में चप्पे-चप्पे पर स्थानीय पुलिस व पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। उक्त बातें बेतिया एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने कहीं।
बेतिया एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने होली के अवसर पर हुडदंग करने वालों पर नकेल कसने तथा अप्रिय घटना रोकने के मकसद से जिले के डीएसपी और थाना अध्यक्ष को कई निर्देश दिए हैं। जिले में जगह-जगह पर पुलिस नाके लगाए जाएंगे तथा शराब पीकर नशा करके गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ट्रैफिक पुलिस की भी विशेष ड्यूटी लगाई गई हैं। ट्रैफिक नियमों के पालन न करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
जिला में जहां जहां भी संवेदनशील स्थान है। वहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती किया गया है। ज़िले में संवेदनशील स्थानों पर बीते वर्षों में जिन स्थानों, गांवों में झगड़े हुए थे उन स्थानों पर भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। नाकों पर ट्रैफिक पुलिस के तैनाती रहेगी। सुरक्षा संबंधी सारी तैयारियां जिला में कर लिया गया है। शुक्रवार सुबह से जिले में सुरक्षा को लेकर पुलिस की तैनाती हो जाएगी। होली पर सुरक्षा की मॉनिटरिंग खुद बेतिया एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा करेंगे। वहीं ज़िले में पुलिस मित्र बनाए गए हैं। यह पुलिस मित्र होली के अवसर पर अपने-अपने निवास क्षेत्र में संबंधित थाने की पुलिस फोर्स के साथ ड्यूटी करेंगे। वाहन चेकिंग से लेकर हुडदंगियों तक नजर रखने की जिम्मेदारी इन पुलिस मित्रों की भी होगी।
जिले में कहीं आज तो कहीं कल मनाया जाए गा होली
होली का त्योहार जिले में कहीं 18 मार्च तो कहीं 19 मार्च को मनाया जा रहा है। ऐसे में आज से ही जिला में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम कर दिए गए हैं। शरारती असामाजिक तत्व इस अवसर पर शरारत करने की फिराक में रहते हैं। जिससे कानून व्यवस्था शांति भंग होने की आशंका बनी रहती है। कानून व्यवस्था बनाए रखने और लड़कियों, महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार, अश्लील हरकत नहीं होने देने के उद्देश्य से जिले में हर जगह पुलिस की तैनाती कर दी गई है।