संवादाता साबिर अली
बेतिया पुलिस ने मंगलवार की सुबह भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है। साथ ही शराब कारोबारी को भी गिरफ्तार किया है। जिले के नौतन थाना पुलिस लगातार शराब बरामदगी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है। मंगलवार की सुबह उत्तर प्रदेश से भारी मात्रा में कार से शराब लाई जा रही थी। शराब के साथ एक कारोबारी को धर दबोचा गया है। पकड़े गए कारोबारी की पहचान बाल्मीकि नगर का जयनारायण राम के रूप में हुई है। वहीं तस्कर का लाइनर पुलिस को देख फरार हो गया।
नौतन थाना अध्यक्ष खालीद अख्तर ने बताया कि मंगलवार की सुबह पुलिस को गुप्त सूचना मिली की उत्तर प्रदेश से सड़क के रास्ते एक कार में भारी मात्रा में विदेशी शराब का खेप नौतन के मंगलपुर ढाला होते हुए बाल्मीकि नगर की ओर जा रही है। पुलिस प्राप्त सूचना पर कार्रवाई हेतु वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए एक टीम का गठन कर थाना क्षेत्र के मंगलपुर ढाला पहुंची और छिप गई। थोड़ी देर बाद जैसे ही कारोबारी मंगलपुर ढाला के पास पहुंचा तो पुलिस ने रोककर उसकी तलाशी ली। इस दौरान कार से 32 कार्टून में रखे 1500 सौ पीस 8 पीएम टेट्रा पैक और रॉयल स्टॉग बरामद किया गया। थाना अध्यक्ष ने ने बताया कि पुलिस कार शराब को जप्त कर आगे की कार्रवाई कर रही है पकड़े गऐ शराब कारोबारी से पुछ ताछ किया जा रहा है।