संवाददाता: साबिर अली
बेतिया में पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों चोर के पास से एक चाकू और एक चोरी के बाइक बरामद किया है। तीनों को योगापट्टी थाना पुलिस ने सोमवार के रात्रि गश्ती के दौरान दबोचा था।
योगापट्टी थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि सोमवार के रात्रि गस्ती के दौरान थाना क्षेत्र के हरपुरवा बंगाली चौक से चोरी के बाइक और चाकू के साथ तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। तीनों की पहचान की मनुआपुल ओपी थाना क्षेत्र के गुरवलिया गांव निवासी छोटू कुमार यादव, राजा कुमार चौबे और केशव कुमार के रूप में हुआ है। तीनों बाइक चोर गिरोह के सदस्य हैं।
पुलिस का कहना है कि ये तीनों किसी घटना को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हुए थे। इसी दौरान गश्ती टीम द्वारा रोक कर पूछताछ करने की कोशिश तो तीनों भागने लगे। इसके बाद पुलिस ने तीनों को खदेड़ कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान इनके पास से चाकू बरामद हुआ। पुलिस इनकी निशानदेही के आधार पर अन्य चोरों की तलाश में छापेमारी कर रही है।