मोतिहारी/आकर्ष कुमार
हरि सिंह सेवा संस्थान के बैनर तले प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सोमवार को सुबह होली मिलन समारोह में 500 जरूरत मन्दों के बीच होली सामग्री का वितरण किया गया। बताते चलें कि हरि सिंह सेवा संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष हरि सिंह का भावनात्मक लगाव जरूरत मन्दों के साथ लगातार रहता आ रहा है। उन्होंने बताया कि वे स्वयं जमीन से जुड़े लोगों में से एक हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि वे गरीबी को केवल देखें ही नहीं है अपितु उसे नजदीक से जीया हूँ। इसलिए इन्हें देखकर अपने को इनके अंदर देखता हूँ। वहीं संस्था के सचिव रिंकू रानी ने बताया कि इस प्रकार के मानवीय सेवा करने से अमीरी और गरीबी के बीच मतभेदों को दूर करने का अवसर पाकर हम कृतज्ञ होते हैं तथा इनके प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करने का यह पुनीत अवसर आता है। साथ ही नगर वासियों से होली एवं शब-ए बरात को प्रेम भाईचारा के साथ शांतिपूर्ण मनाने की अपील की। मौके पर उपस्थित शिक्षाविद आलोक शर्मा ने बताया कि हरि सिंह सेवा संस्थान द्वारा किये जा रहे यह सुकार्य समाजिक सद्भावना और सेवा के प्रति उदारता अद्वितीय और अनुपम उदाहरण है।
हम सबको मानवीय संवेदना प्रकट करने का यह सबसे अच्छा उदाहरण है, जो नर सेवा नारायण सेवा के प्रति कृतसंकल्प होने का भाव जगा रहा है।उक्त मौके पर आचार्य सुशील पांडेय, वैधनाथ पांडेय, विजय कुमार सिंह, श्याम किशोर सिंह, रामदेव राय, प्रमोद तिवारी, आनंद सिंह, मोहन सिंह, सुरेंद्र सिंह, संजय शुक्ल, बबलू ठाकुर, नीरज सिंह, विपिन सिंह, मनोज सिंह, प्रणय सिंह, चुनचुन ठाकुर के साथ सैकड़ो लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगा कर होली मिलन समारोह मनाया।