संवाददाता: साबिर अली
बेतिया में रविवार के रात सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। जहां 9 जोड़ी कन्याओं का विवाह संपन्न हुआ। चनपटिया प्रखंड के दक्षिणी घोंघा पंचायत के पूर्व मुखिया स्व. अनिल मिश्र की स्मृति में आयोजित भव्य सामूहिक विवाह समारोह में नौ जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार के बीच एक&दूजे के हो गए। घोघा का यह समारोह अपनी भव्यता के लिए सबके लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। समारोह की सुरक्षा में जिले के गोपालपुर पुलिस की टीम पूरी तरह से मुस्तैद रही।
पूर्व विधायक ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम किया शुभारंभ
कार्यक्रम का उद्घाटन बगहा के पूर्व विधायक राघव शरण पांडेय संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष उमेश चंद्र दुबे,उपाध्यक्ष कन्हैया यादव ,संयोजक राटा मिश्र,व्यवस्थापक रमेश चंद्र दुबे, सचिव राम बहादुर पासवान,कोषाध्यक्ष चुन्नु पाल, मुखिया पति नन्हे मिश्र,आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
8 सालों से होता है सामूहिक कन्या विवाह
समिति के अध्यक्ष उमेश चंद्र दुबे ने बताया कि पिछले 8 सालों से सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन किया जाता है। हर साल गरीब असहाय कन्याओं का शादी समिति द्वारा कराया जाता है। शादी के सारे खर्च समिति उठाता है। सभी कन्याओं को फर्नीचर, मिठाई, बर्तन, कपड़ा, गहने, समिति द्वारा दिया जाता है। हर साल समिति के मेंबरों द्वारा आस-पास के गांव से चंदा इकट्ठा कर गरीब असहाय कन्याओं का विवाह कराया जाता है। शादी समारोह में आए सभी लोगों के लिए खाने का भी व्यवस्था किया जाता है।
इनकी हुई शादी
दिपमाला कुमारी--संदीप कुमार
पुनम कुमारी--सतेन्द्र कुमार
प्रिति कुमारी--मनोज कुमार
सुमन कुमारी--भोला दास
निरमा कुमारी--सुनील राम
रेनु कुमारी--अर्जुन साह
रूपा कुमारी--मन्टु चौधरी
नीतू कुमारी--राजकिशोर ठाकुर
रंजु कुमारी --महेश मांझी