संवाददाता: साबिर अली
बगहा में NH-727 पर चौतरवा के कोट माई स्थान के पास तेज रफ्तार से आ रही एक बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें 6 लोग घायल हो गए। हालांकि इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दो लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेतिया रेफर कर दिया गया।
परिजनों ने बताया कि पडरौना से इलाज करा कर सभी लोग लौट रहे थे, उसी दौरान यह हादसा हो गई। सभी लोग चनपटिया थाना क्षेत्र के सिरसिया अड्डा के रहने वाले हैं। डॉक्टर एसपी अग्रवाल ने बताया कि सिरसिया अड्डा निवासी मिक्की देवी व राम सुजीत ठाकुर को रेफर किया जा रहा है। जबकि सुमित कुमार, प्रमोद कुमार राय समेत दो अन्यय लोग घायल है। जिनका अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मरीज का इलाज करा लौट रहे थे घर
घायल सुमित कुमार ने बताया कि चाचा प्रमोद कुमार राय का पैर एक्सीडेंट में टूट गया था। जिनको लेकर पडरौना इलाज कराने के लिए गए थे। इलाज करा कर लौटने के दौरान यह हादसा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गाड़ी सड़क के किनारे जाकर गिर गई। जिसमें कई लोग फंस गए थे। इन लोगों को निकालने के लिए गाड़ी का शीशा तोड़ना पड़ा।