संवाददाता: साबिर अली
बगहा के बाॅम्बे बाजार में माँ जगदम्बा पूजा समिति द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा0 संजय जयसवाल ने कहा है कि ' होली मिलन समारोह के पहले ही जनता ने देश में पांच राज्य के हुए चुनाव में चार राज्य देकर होली का सौगात दे दी हैं, उसमें भी उत्तर प्रदेश में का बा, त बाबा बाड़न । आगे कहा कि बगहा विधायक बड़े भाई राम सिंह के कहने पर आना पड़ा है, उन्होंने बताया कि बगहा में होली मिलन समारोह सुंदर ढंग से मनाया जाता है, जो यहां खुशनुमा माहौल दिखाई पड़ रहा है। वहीं राज्य सभा सदस्य सतीश चन्द्र दुबे ने आये हुए बगहा नगर के तमाम बुद्धिजीवियों को होली की शुभकामना व्यक्त किया।
हुड़दंग कविता पाठ करते हुए मनोज सिंह एवं साथी
बगहा विधायक राम सिंह ने मंच से होली की शुभकामना आये हूए आगंतुकों के प्रति प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया। विधायक के सम्बोधन के तत्पश्चात देवरिया से आये हुए भोजपुरी कवि बादशाह तिवारी और मुजफ्फरपुर से आये हुए कवि सुनील कुमार ने हास्य व्यंग कविता सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।इस बीच बगहा भाजपा के तरफ से जिला उपाध्यक्ष मनोज सिंह द्वरा हुडदूंग होली कविता पाठ करके लोगों को लोटपोट कराया। मंच पर लौरिया-योगापट्टी विधायक विनय बिहारी ने भी अपने होली गीत सुनाकर मंच पर शमा बांधते हूए श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बगहा विधायक राम सिंह तथा संचालन भाजपा प्रवक्ता दीपक रही ने किया। मंच पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गजेंद्रधर मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष रविन्द्र श्रीवास्तव, भाजपा के सतीश बर्मा, महासचिव भूपेंद्र नाथ तिवारी,जिलामंत्री रितु जयसवाल, अमरेश श्रीवास्तव, रतेंद्र नाथ तिवारी, सतीश बर्मा,राजन गिरी, सोमेश पाण्डेय,, शुभम पाणेय, हिरदया दुबे के अलावा श्रोतागण में चुन्नू पांडेय, संजय पाण्डेय, संजय नाथानी आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे।