संवाददाता: साबिर अली
बगहा।राजकीय पक्षी का दर्जा प्राप्त गौरैया के संरक्षण हेतु आज विश्व गौरैया दिवस पर विलुप्तप्राय हो चले गौरैया के संरक्षण और उसी के साथ-साथ अन्य पक्षियों की रक्षा के लिए नैतिक जागरण मंच वेलफेयर ट्रस्ट विगत वर्षों से गौरैया संरक्षण हेतु घोंसला वितरण का जो कार्यक्रम शुरू किया था।बदस्तूर उसे इस वर्ष भी जोश खरोश के साथ शुरू किया हैं। पक्षियों के प्रति प्रेम भाव रखने वालों व्यक्तियों को उनके इच्छा जाहिर पर नैतिक जागरण मंच वेलफेयर ट्रस्ट के सचिव निप्पू कुमार पाठक घोसला देखकर गौरैया संरक्षण के लिए पत्थर पर घास जमाने का कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को विश्व गौरैया दिवस के पावन अवसर पर 65वीं वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट पंकज डंगवाल और डिप्टी कमांडेंट रामवीर सिंह यादव को घोंसला समर्पित कर छतों के ऊपर कुछ दाना कुछ पानी रखने का आग्रह किया। इस अवसर पर सहायक कमांडेंट अरविंद चौधरी भी मौजूद रहे।ज्ञात है कि गर्मी की तपती इस वर्ष शुरू हो चुकी है। जब नदी पोखर गर्मी के कारण सूख जाते हैं और पक्षियों को पानी पीने के लाले पड़ जाते हैं। पानी के अभाव में पक्षी मूर्छित होकर गिर जाते हैं। ऐसे समय में नैतिक जागरण मंच वेलफेयर ट्रस्ट का यह निवेदन है कि आप अपने मकान की छातों पर कुछ दाना कुछ पानी रखें। जिससे पक्षियों के जीवन की रक्षा हो सके ।एक बेहतरीन कार्यक्रम सिद्ध हो रहा है।सचिव निप्पू कुमार पाठक ने बताया कि राजकीय पक्षी गौरैया व अन्य पक्षियों की रक्षा के लिए लोगों को प्रेरित करने हेतु कुछ दाना कुछ पानी नाम से एक विशेष कार्यक्रम शुरू किया गया है ।