संवाददाता: साबिर अली
बगहा नगर के ब्रिटिश कोचिंग संस्थान बगहा दो के वार्षिक उत्सव में रविवार को नगर सभापति प्रतिनिधि फिरोज आलम ने छात्र -छात्राओं को सम्मानित किया। ब्रिटिश कोचिंग संस्थान के संचालक बी के सिंह के द्वारा बताया कि वर्ष 2022 में ब्रिटिश कोचिंग संस्था का वार्षिक उत्सव मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सभापति प्रतिनिधि फिरोज आलम के द्वारा हमारे कोचिंग के छात्र-छत्राओं के द्वारा इंटरमीडिएट 2022 की परीक्षा अच्छे अंक लाकर परचम लहराया हैं।जिसके उपलक्ष्य में सभी सफल छात्र-छात्राओं को ब्रिटिश कोचिंग संस्था के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम के तहत मुख्य अतिथि के द्वारा सम्मानित किया गया। इसी के साथ ही संस्था के संचालक बी के सिंह के द्वारा लिखी गई किताब इंस्पिरेशन का विमोचन भी सभापति प्रतिनिधि के द्वारा किया गया। सभी सफल छात्र-छात्राओं के बारे में सभापति प्रतिनिधि फिरोज आलम ने कहा कि यह सभी छात्र हमारे कल का भविष्य है,जो आगे चलकर शिक्षा जगत के अलग-अलग फील्ड में काम करेंगे, जिसमें कोई डॉक्टर, इंजीनियर, आईएएस ,आईपीएस ,प्रोफेसर ,शिक्षक अन्य तरह के पदाधिकारी बनेंगे और हमारे बगहा शहर का नाम रौशन करेंगे।