संवाददाता: साबिर अली
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी पश्चिम चंपारण जिला कमेटी की तरफ से दिनांक 26/03/ 2022 को जिला मंत्री कामरेड चांदसी प्रसाद यादव के नेतृत्व में 10 सदस्य जांच कमेटी थाना बलथर पश्चिम चंपारण स्थित आर्य नगर में विगत होली के दिन 19/03/ 2022 की घटित घटना के संदर्भ में जाकर अनिरुद्ध यादव मृतक के परिजनों एवं अन्य ग्रामीण जनों वो महिलाओं से मुलाकात कर परिस्थितियों का आकलन किया।
जांच दल में कॉमरेड प्रभु नाथ गुप्ता ,कॉमरेड रामा यादव, नीरज बरनवाल, कॉमरेड हरेंद्र प्रसाद ,शिव शंकर पांडे ,शिवनाथ राय ,मोहम्मद मुनव्वर ,राजू बैठा ,सरल दास, मोहम्मद मुस्तफा आदि सदस्यगण थे।जांचोपरांत पाया गया कि मृतक के परिवार सहित पूरे आर्य नगर गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।होली के दिन पुलिसिया दबंगता वो ओहदे के मद में अमानवीय कृत्यों के दुष्परिणाम स्वरूप पुलिस हिरासत में अनिरुद्ध यादव सहित एक पुलिसकर्मी की नृशंस एवं लोकहर्षक घटना घटित हुई। आज भी पुलिसिया जुल्म के
कारण मृतक के परिजन सहित पूरे गांव एवं आसपास के गांवों भौरा,बलथर आदि में भय, दहशत व आतंक का माहौल व्याप्त है तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण अपना घर छोड़कर अन्यत्र पलायन कर चुके हैं साथ ही मृतक के परिवारजनों द्वारा महिलाओं के साथ पुलिसिया बदसलूकी वह प्रताड़ना किए जाने की बात प्रकाश में आई है ऐसी परिस्थितियों में जांच दल सरकार से यह मांग करता है कि अविलंब पूरी घटित घटना की न्यायिक जांच कराई जाए तथा आर्य नगर सहित आसपास के ग्रामीणों पर आरोपित झूठे मुकदमे एवं उनकी बेकसूर गिरफ्तारी पर अविलंब रोक लगाई जाए साथ ही पीड़ित व मृतक के परिवार जनों की सुरक्षा की पूर्णत गारंटी करते हुए दोनों मृतक परिवारों को 2000000 रुपए सरकारी मुआवजा सहित परिवार के आश्रित को सरकारी नौकरी दी जाए। दोषी पुलिसकर्मी सहित थाना प्रभारी बलथर को गिरफ्तार कर हत्या का मुकदमा चलाने तथा आरक्षी अधीक्षक बेतिया का अविलंब तबादला किया जाए।