संवाददाता: साबिर अली
नगर निगम क्षेत्र से मुफ्फसिल थाना पुलिस को शनिवार की रात्रि शराब पीने वालों की गुप्त सूचना प्राप्त हुई। जिसके उपरान्त पुलिस ने अपनी कार्यवाही करते हुए भगवती नगर के समीप सादे लिबास और वर्दी में छापेमारी की। जहाँ पुलिस ने शराब पीते हुए तीन शख्स को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। हालांकि उनके पास से शराब बरामद नहीं किया जा सका है परन्तु शराब पिए हुए पाए गए हैं।
अचानक से हुए पुलिस की कार्यवाही से सभी घबरा गए और भागने का प्रयास भी किया परन्तु पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। इस बीच पुलिस और शराबियों के बीच जमकर हाथापाई हुई और पुलिस ने भी अपना डंडा दनादन चलाया। कई मिनटों के मशक्कत के बाद पुलिस के द्वारा उन्हें मुफ्फसिल थाना की गाड़ी पर बैठाया गया और गिरफ्तार कर थाना लाया गया।
आपको बताते चलें कि सूत्रों के मुताबिक इस घटना के ठीक एक दिन पहले भी उसी जगह के 25 गज की दूरी पर पुलिस ने कार्यवाही कर शराब और एक मोटरसाइकिल जप्त किया था। जिसमें डिलेवरी बाॅय के भाग जाने की बात आई थी।
ऐसी घटनाओं से यह तो स्पष्ट है कि शराबबंदी सिर्फ कागजों और आदेशों में ही सीमित है और प्रचार प्रसार कर देश भर में अपनी नीतियों के लिए सरकार अपनी वाह-वाही लूट रही है। साथ ही निगम क्षेत्र में मिल रहें शराब की खाली बोतलें और ट्रेट्रा पैक कहीं बाहर से आयात नहीं है बल्कि जिले में लाया गया शराब है जिसे यहीं के लोग पीकर आस पास फेंकते हैं। ऐसे में भले ही पुलिस अपने गुप्त सूचना के माध्यम से शराब, शराब तस्कर पर कार्यवाही करते हैं पर अभी भी बहुत से शराब और शराब तस्कर उनके कार्यवाही से दूर हैं जिसका परिणाम यह है कि पुलिस से बच बचाकर पीने की शौक रखने वाले अपनी शौक पूरी कर लेते हैं। परन्तु शराबबंदी के बाद भी ऐसे शौक यदि जीवित हैं तो यह प्रशासनिक कमियाँ और विफलता का ही परिचायक भी है।
घटना के संबंध में मुफ्फसिल थानाध्यक्ष उग्रनाथ झा ने बताया कि शराब पीते तीन व्यक्तियों शरगुन दास, अजय ठाकुर और बैलिस्टर दास को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। तीनों की शराब पीने की पुष्टि हो गई है और प्राथमिकी संख्या 235/22 दर्ज किया गया है। साथ ही अग्रतर कार्यवाही की जा रही है।