संवाददाता: साबिर अली
वाल्मीकिनगर इंडो नेपाल सीमा से सटे 4 नम्बर ठोकर के सामने गंडक नदी पार रेवा गांव स्थित केले के बागान में कार्य कर रही एक महिला के ऊपर बाघ ने हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया । बताया जा रहा है कि बाघ का हमला अचानक से हुआ,हमले के समय चीख पुकार से आसपास के दूसरे कार्य कर रहे लोगो ने हल्ला कर बाघ को भगा दिया । इसके तुरंत बाद उपस्थित लोगों ने घायल महिला को पास के क्लीनिक में लेकर गए जहां महिला का इलाज किया जा रहा है । बतातें चलें कि गंडक नदी का जलस्तर गर्मी के मौसम के कारण बहुत कम हो गई है और कहीं कहीं इस नदी को पैदल भी पार कर दूसरी तरफ जाया जा सकता है । ऐसे में जंगली जीवों की चहलकदमी गंडक नदी से सटे गांवों और इसके दियारा क्षेत्रों में बढ़ गई है ।