संवाददाता: साबिर अली
वाल्मीकि टाइगर रिजर्व की खूबसूरती और इसके नयनाभिराम दृश्य के चर्चे मीडिया की सुर्खियां बन छाए रहती है। तो वही बिहार सरकार की विभागिये कार्यक्रम से वाल्मीकिनगर को खूब ख्याति मिल रही है । वीटीआर को करीब से देखने की चाहत रखने वालों प्रकृति प्रेमियों के सामने दूरियां कोई मायने नहीं रखती है । बतादें की अररिया के चर्चित पूर्व विधायक ज़ाकिर अनवर 5 सौ किलोमीटर की दूरी तय कर अपने पूरे परिवार के साथ वाल्मीकिनगर दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे । उन्होंने जंगल सफारी,पाथवे,इक्को पार्क,हैंगिंग झूला और वाल्मीकि आश्रम के दर्शन किए। पूर्व विधायक ज़ाकिर अनवर ने वीटीआर का दीदार करने जे बाद बताया कि वाकई में वीटीआर का दीदार करना अपने आप मे सुखद अनुभूति है । प्रकृति के गोद मे बसा वाल्मीकिनगर बिहार का कश्मीर है । इसके मनोरम दृश्य किसी भी सैलानी के थकन को दूर कर नए ऊर्जा से भर देने के लिए काफी है । उन्होंने सफारी के दौरान बरवा माथि वाच टावर के व्यूपॉइंट के समीप खाई के चारो तरफ बेरिगेट कर ( घेरा ) बनाने के लिए वनकर्मियों का ध्यान आकृष्ट किया और उन्होंने उन स्थानो पर जिन स्थानों पर सैलानियों के आवक ज्यादा हो उन जगहों,जटाशंकर मंदिर और वाल्मीकि आश्रम के समीप एसएसबी कैम्प के पास छोटे छोटे कैंटीन को संचालित करने के लिए लोगों को सुझाव दिए । उन्होंने वीटीआर का दीदार करने के बाद दुबारा फिर वाल्मीकिनगर आने की इच्छा जाहिर की ।