संवाददाता: साबिर अली
अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक पप्पू यादव के निर्देश पर सम्पूर्ण बिहार के जिला मुख्यालय में डीजल, पेट्रोल और एलपीजी गैस में अप्रत्याशित बढ़ोतरी करने के खिलाफ पार्टी के अधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अपना विरोध प्रर्दशन व पुतला दहन का कार्यक्रम किया गया। चूंकि पप्पू यादव को गरीबों का मसीहा और हर उन लोगों का सहारा माना जाता है जो किसी ना किसी घटना दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं और उनके सहयोग के लिए कोई नहीं आता वैसे में सबसे पहले पहुंचने वालों में शुमार हैं पप्पू यादव। जनता की समस्याओं को अपने स्वयं सै अनुभव करते हुए बढ़ते ईंधन व गैस के दामों को कम करने का दबाव डालने के लिए अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रर्दशन करने का निर्देश जारी किया।
उसी निर्देश के आलोक में पश्चिम चम्पारण के बेतिया जिला मुख्यालय के समाहरणालय के सामने जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ सरकार पर जमकर नाराबाजी की। बढ़ते डीजल, पेट्रोल व गैस के दाम को कम करने की मांग के साथ उन्होंने पेट्रोलियम मंत्री का पुतला तक दहन किया। और यह चेतावनी भी दी कि यदि इस प्रर्दशन से सरकार बढ़ती कीमतों को कम नहीं करती है तो परे बिहार में चक्का जाम करने का आंदोलन किया जाएगा और हर कीमत पर महंगाई कम करवा कर ही जन अधि पार्टी शांत बैठेगी। पांच राज्यों के चुनाव के खत्म होते ही अप्रत्याशित कीमतों में बढ़ोतरी आम आदमी को छलने का काम किया गया है और ऐसी दमनकारी अर्थव्यवस्था नीति से आम आदमी को बर्बाद किया जा रहा है।
महंगाई के खिलाफ प्रर्दशन व पुतला दहन में प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र यादव, जिलाध्यक्ष मो एनाम उर्फ ऐनामुल हक, जिला उपाध्यक्ष अनिशुल रहमान, जिला सचिव अफजल खान, युवा परिषद के जिलाध्यक्ष कमरूल होदा, जिला उपाध्यक्ष मृत्युंजय चौबे, मो. सुलतान, विपिन कुमार, आईटीसेल जिलाध्यक्ष संदीप कुमार शर्मा, लौरिया प्रखंड उपाध्यक्ष विशाल कुमार मौजूद रहें और अपना जोरदार प्रर्दशन किया।