संवाददाता: साबिर अली
बेतिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महानागनी के समीप सोमवार देर शाम टेंपो पलटने से शत्रुघ्न चौधरी (60) की मौत हो गई। मुफस्सिल थाना पुलिस शव को पोस्टमार्टम करा कर मंगलवार को परिजनों को सौंप दिया।
बता दें कि शत्रुघ्न चौधरी बेतिया न्यायालय में मुख्तार का काम करते थे। जो सोमवार को कोर्ट के काम निपटा कर देर शाम टेंपो पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महानागनी के समीप टेंपो पलट गई। जिसे शत्रुघ्न चौधरी का घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस ने टेंपो को जब्त कर ली है। जबकि चालक फरार है।
मृतक के स्वजनों ने बताया कि सोमवार की शाम कोर्ट से काम निपटा कर टेंपो से घर लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। वहीं घटना के संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष उग्रनाथ झा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों के हवाले कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार की सुबह शव गांव में पहुंचते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।