संवाददाता: साबिर अली
वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (VTR) के गोलचौक से छाता चौक के बीच मुख्य सड़क पर जंगल में जाते हुए विशालकाय अजगर को देखा गया। यह सड़क VTR के बीच से होकर गुजरती है। सोमवार की देर रात को अजगर सड़क पार कर रहा था। उसे देख लोग अचंभित रह गए। स्थानीय लोगों की माने तो इतना बड़ा अजगर आज तक देखने को नहीं मिला था।
कुछ लोगों ने बनाया वीडियो
अजगर को सड़क पार करते हुए कुछ लोगों ने वीडियो बना डाला। विडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि करीब 20 से 22 फीट लंबा अजगर है। उसका वजन भी काफी ज्यादा लग रहा है। वीडियो में अजगर सड़क पार करता नजर आ रहा है।
वाल्मीकि नगर में रात में रहें सावधान
लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आप वाल्मीकि नगर घूमने के लिए आ रहे हैं तो रात को सावधानी के साथ सड़कों पर निकले। यहां जैसे-जैसे अंधेरा होने लगता है वैसे वैसे वन्यजीवों का सड़कों पर विचरण शुरू हो जाता है। हालांकि या दृश्य काफी ही मनोरम दिखता है। लेकिन रात में वाल्मीकि नगर के सड़कों पर निकलना खतरनाक हो सकता है