संवाददाता: साबिर अल्ली
बगहा के वाल्मिकीनगर टाइगर रिजर्व (VTR) में एक अजगर को बकरी को निगलते देखा गया है। लोगों ने पत्थर मारकर बकरी को बचाने की कोशिश की। हमला होने पर अजगर ने आधी निगल ली गई बकरी को वापस निकाल तो दिया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी।
आसपास के लोग जब पहुंचे तो सामने मौजूद नजारे को देख हक्के-बक्के रह गए।
आसपास के लोग जब पहुंचे तो सामने मौजूद नजारे को देख हक्के-बक्के रह गए।
जानकारी के अनुसार, घटना तीन नंबर पहाड़ के पास की है। ग्रामीण विनोद थापा का लड़का टीना शेड में बकरी चराने लाया था। वहां एक अजगर ने बकरी को धर दबोचा। इसे देखकर आसपास की अन्य बकरियां भागने लगी। हलचल देख बच्चा चिल्लाने लगा। बच्चे की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो सामने मौजूद नजारे को देख हक्के-बक्के रह गए। अजगर पूरी तरह से बकरी को अपनी गिरफ्त में ले चुका था। बकरी का सिर अजगर के मुंह में चला गया था। इसके बाद लोगों ने अजगर के ऊपर पत्थर मारना शुरू किया। इससे तिलमिलाया अजगर वहां से बकरी को छोड़कर भाग गया।
VTR आने वाले पर्यटक जंगली जानवरों को देख रोमांच से भर उठते हैं।
बता दें, VTR में आए दिन जंगली जानवर दिखते हैं। पर्यटक इन्हें देख रोमांच से भर उठते हैं। इस तरह का नजारा पहली बार देखने को मिला है। लोगों का कहना है कि गर्मी का मौसम शुरू होते ही वन्य जीवों का विचरण तेजी से रिहायशी इलाकों में बढ़ा है। इससे ग्रामीणों में डर भी है। हाल में एक भालू ने घर में घुसकर महिला पर धावा बोल दिया था। इसमें वह बुरी तरह घायल हो गई थी।