संवाददाता: साबिर अली
इधर, घटना की सूचना मिलते ही परिजन तालाब के पास पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरे गांव में होली की खुशी गम में बदल गया। घटना की सूचना मिलते ही सेमरा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम कराने के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया।
रेस्क्यू करने में हुई परेशानी
पोखरा जलकुंभी से भर गया है, जिसके वजह से रेस्क्यू करने में काफी परेशानी हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि डूबते हुए सुरेश राम को बचाने का प्रयास किया गया। लेकिन पानी गहरा होने के कारण बचाया नहीं जा सका।स्थानीय गोताखोरों की मदद से घंटों मेहनत करने के बाद शव को किसी तरह से बाहर निकाला।