संवाददाता: साबिर अली
बगहा में दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। मां का शव पंखे से लटक रहा था और बच्चा उसके नीचे रोता रहा। दरवाजा बाहर से बंद था। परिवार वाले फरार थे। सात साल के बच्चे के रोने की सूचना पर आसपास के लोगों ने महिला के मायके सूचना दी तब जाकर बच्चे को बाहर निकाला गया। मौके पर पुलिस पहुंची। मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या करके शव टांगने का आरोप लगाया। दहेज हत्या की बात कही है।
घटना शुक्रवार रात मेहुड़ा पंचायत के परसा का है। महिला का नाम अर्चना देवी पति मुन्ना साह के रूप में की गई। इस मामले में अर्चना के चाचा मदन साह ने बगहा थाना में आवेदन देकर ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। नगर थाना अध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।