संवाददाता: साबिर अली
बेतिया में हाजत में बंद युवक की मौत के बाद बवाल हो गया। मामला बलथर थाना का है। गुस्साए ग्रामीणों ने थाना में खड़ी पुलिस गाड़ी में आग लगा दी और जमकर हंगामा किया। पुलिसकर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस पिटाई से युवक की मौत हुई है।
ग्रामीणों ने थाना की जीप पर शव रख प्रदर्शन किया। बेतिया मैनाटाड़ सड़क को जाम कर दिया। घटना की सूचना के बाद पुलिस के वरीय पदाधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस ने डीजे बजा रहे युवक को हिरासत में लिया था। मृतक की पहचान अनिरुध्द यादव के रूप में की गई है।