संवाददाता: साबिर अली
बेतिया में ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे बेतिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया जहां स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया है।
यह दुर्घटना बेतिया स्टेशन पर हुई। बताया जा रहा है कि नरकटियागंज गांधीधाम ट्रेन से युवक बेतिया जा रहा था तभी बेतिया स्टेशन के पास ट्रेन से गिर गया। युवक बुरी तरह घायल हो गया, वहीं जीआरपी पुलिस ने युवक को जीएमसीएच अस्पताल पहुंचाया। इलाज कर डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है।
युवक की पहचान नरकटियागंज निवासी रमेश प्रसाद वार्ड नंबर 14 के 30 वर्षीय पुत्र कन्हैया कुमार के रूप में की गई है। कन्हैया कुमार पेंटर का काम करता है। रोज की तरह आज भी बेतिया पेंट के काम करने आ रहा था तभी ट्रेन से गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।