संवाददाता: साबिर अली
बेतिया के शिकारपुर थाना के सतवरिया गांव के समीप स्थित पोखरा में एक लड़की का शव बरामद किया गया। घटना रविवार को घटी। लड़की एक सप्ताह से घर से लापता थी। परिजनों ने शिकारपुर थाने में लड़की की गुमसुदगी की एफआईआर भी दर्ज कराई। मृत लड़की की पहचान सतवरिया गांव निवासी रोशनी कुमारी (20) के रूप में की गई। वह सतवरिया गांव निवासी उमेश प्रसाद कुशवाहा की पुत्री थी। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि पोखरा में लड़की का शव बरामद हुआ।
उसके परिजनों ने कपड़ों से शव की पहचान कर ली है। शव से बदबू उठ रही थी। शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बीते 21 मार्च को वह घर से किराना सामान खरीदने निकली। उसके बाद से उसका अता पता नहीं है। रविवार की दोपहर पोखरे में शव उपलाता देख ग्रामीणों ने पुलिस व उसके परिजनों को सूचना दी। शव मिलने के बाद से पोखरे के समीप ग्रामीणों की भारी भीड़ जमी रही।शव बरामद होने के बाद से गांव मे चर्चाओं का बाजार गर्म है।
तीन भाई बहनों में सबसे छोटी थी मृत रोशनी
तीन भाई बहनों में सबसे छोटी रोशनी थी।उसकी एक बहन की शादी हो चुकी है।उसका भाई दूसरे प्रदेश में नौकरी करता है।मृतक के पिता अर्धविक्षिप्त है और माता गृहणी हैं। घटना के बाद से उसके परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक बचपन से ही गूंगी है।वह केवल कुछ सामान खरीदने ही घर से निकलती थी।उसकी माँ भी उसे घर से निकलने नही देती थी।
इधर पुलिस ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि जो भी दोसी इस घटना मे शामिल होंगे। वह बक्से नहीं जाएंगे।