संवाददाता: साबिर अली
वन प्रमंडल 2 के गोनौली रेंज के जंगल मे दो अपराधी चोरी कर तीन शीशम की गुल्ली ले जाते गिरफ्तार । बतादें की गोनौली रेंज के कक्ष संख्या टी 31 के जंगल में गश्ती कर रहे वनकर्मियों ने दो वन अपराधियों को तीन शीशम की गुल्ली के साथ गिरफ्तार किया है । गोनौली रेंज के प्रभारी रेंजर महेश प्रसाद ने बताया कि 22 तारीख की रात्रि गश्ती के दौरान बृजेश पासवान और नीरज कुमार सहित अन्य वनकर्मियों ने स्थानिए वन अपराधी को जंगल से शीशम की तीन गुल्ली चुराकर ले जाते हुए गिरफ्तार कर लिया है । पकड़ में आए वन अपराधी की पहचान सुरेंद्र और जितेंद उरांव रूप में हुई है । जिसे वन अधिनियम की धारा के तहत न्यायिक हिरासत में जल भेज दिया गया है । बतातें चलें कि वनकर्मियों की फिलहाल के मोर्चे पर एक साथ जंगल की निगरानी करनी पड़ रही है । गर्मी के पारा के बढ़ते ही जंगल मे आग की घटना और जंगल आसपास के लोगो के द्वारा वन संपदा की चोरी को रोकना वनकर्मियों के लिए चुनौतीपूर्ण होते जा रही है ।