संवाददाता: साबिर अली
बेतिया में 25 साल के उज्ज्वल की मौत से मातम पसरा है। समाज के लिए कुछ करने की ललक रखने वाले उज्जवल ने शनिवार को फेसबुक पोस्ट में गांजा तस्करी को लेकर खुलासा करने और डिप्टी सीएम को सबूत सौंपने की बात लिखी थी। रविवार सुबह गांजा तस्कर ने घर आकर उसके साथ मारपीट की और अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। जिसके बाद से उज्जवल डरा हुआ था। पोस्ट के 3 घंटे बाद ही पंखे से लटक कर उसने अपनी जान दे दी।