संवाददाता: साबिर अली
बेतिया में आग लगने से चार घर जलकर राख हो गए है। घटना चनपटिया प्रखंड क्षेत्र के लगुनाहा गांव की है। आग से 4 लाख की सम्पति जलकर राख हो गई है। वहीं दो मवेशी भी झुलस गए है। हरिंद्र के घर मे 18 हजार, लोकेश तिवारी के घर 12 हजार और रूपम साह के घर 8 हजार कैश जलकर राख हो गए। आग लगने से गांव के हरिंद्र यादव,लोकेश तिवारी और रूपन साह का घर पूरी तरह जलकर खाक हो गया जिसमें रखा सारा सामान जल गया है।
हालांकि आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल सका है। लेकिन आग से चारो घर मे रखा अनाज, बर्तन, आभूषण सहित सारा सामान जल गया है। वहीं ग्रामीणों के द्वारा आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन जब तक आग पर काबू पाते तब तक घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया,और आग लगने से पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा। आगलगी की सूचना चनपटिया सीओ को दे दी गई है और सीओ ने क्षति का आकलन करने के लिए एक टीम गांव में भेज दिया है।