संवाददाता: साबिर अली
बगहा नगर भवन में नि:शुल्क शिक्षा मार्गदर्शन समागम कार्यक्रम में शिक्षक शैलेश कुमार को किया गया सम्मानित
बगहा ।नगर भवन में रविवार को आयोजित एडमिशन सॉल्यूशन के द्वारा नि:शुल्क शिक्षा मार्गदर्शन समागम कार्यक्रम किया। जिसमें शिक्षा से जुड़े जानकारी कार्यक्रम में दिया गया। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे कार्यों के लिए कई शिक्षकों को भी
सम्मानित किया गया। जिसमें शिक्षक शैलेश कुमार पासवान को शिक्षा के क्षेत्र में, पर्यावरण संरक्षण आदि कार्य-दायित्यों को सफल रुप से निर्वहन करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान संयुक्त रुप से बगहा नगर सभापति जरीना खातून, उपसभापति जितेंद्रर राव और
बगहा दो प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद निराला द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा से जुड़े आयामों को बताया गया, साथ ही किस तरह उच्च शिक्षा के लिए कौन सा मार्ग चुना जाए, इसकी भी जानकारी इस कार्यक्रम में दिया गया। जिसमें बच्चे आगे चलक सफल और कामयाब बन सके । इस कार्यक्ररम में नगर के कई लोग और अभिभावक और बच्चेे भी भी शामिल थे।