संवाददाता: साबिर अली
रविवार को शिकारपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में शिकारपुर थाना परिसर में टीम ए की बैठक की गई जिसमें महिला सुरक्षा के लिए चर्चा और तैयारी की गई। स्थानीय पुलिस प्रशासन और 360 रिसर्च फाउंडेशन के महिला और बाल विकास विभाग के द्वारा गठित टीम ए विद्यालय, कोचिंग और कॉलेज आने जाने वाले बच्चियों को सुरक्षा देने में सहायक होगा।थानाध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि समाज में महिला सुरक्षा अति आवश्यक है इसके लिए पुलिस प्रशासन हर संभव प्रयास करता है और टीम ए की यह बैठक इसी उद्देश्य से की जा रही है। उन्होंने टीम के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह टीम स्कूल कोचिंग और अन्य संस्थानों में पहुंचकर महिला सुरक्षा संबंधित जागरूकता के लिए और बेहतर ढंग से कार्य करेगी।
लौरिया थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने टीम ए की एक इकाई लौरिया थाना क्षेत्र के लिए गठित करने की सलाह दी।टीम ए के संस्थापक सह 360 रिसर्च फाउंडेशन के अध्यक्ष सुधांशु शेखर ने बताया कि यह टीम महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन और लोगों के बीच की कड़ी के रूप में कार्य करती है। इससे आम आदमी और छात्र-छात्राएं और अधिक सुरक्षित महसूस करेंगे।टीम ए के पूर्व निदेशक शक्ति नाथ मिश्रा ने अपने प्रारंभिक जीवन के बारे में बताते हुए वर्तमान में हो रहे बदलाव पर भी प्रकाश डाला और नैतिक शिक्षा पर जोर देने के लिए अभिभावकों और शिक्षकों को कहा।उच्च माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक मुकुंद मुरारी राम ने बताया की कोचिंग और स्कूल के अंदर बच्चों के आचरण निर्माण पर जोर देने की आवश्यकता है।
बच्चे कम उम्र से हैं अपनी जिम्मेदारियां समझें तो उनका भविष्य अवश्य ही उज्जवल होगा।उपस्थित गणमान्य लोगों ने अपने-अपने विचार रखते हुए कहा कि नशा और मोबाइल के दुरुपयोग पर रोक के साथ अभिभावकों को अपने अपने बच्चों की जिम्मेवारी लेनी होगी और घर से ही अनुशासन के पालन पर विशेष जोर देना प्रारंभ करना पड़ेगा इससे बच्चे कम उम्र में ही गलत रास्ते पर जाने से बच सकेंगे।बैठक में दीपक कुमार, मुरारी कुमार, राहुल सिंह, आशीष कुमार, मोहम्मद अतीउल्लाह, राजन गुप्ता, यशराज, जितेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, रंजीत गुप्ता, ललितेश्वर पाठक, हिमांशु कुमार मिश्रा, लव कुश कुमार