देश की बेटी के नाम से बनाई गई वेबसाइट देश की तमाम बेटीयों को समर्पित एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसे मोतिहारी के कुछ होनहार छात्रों ने मिलकर बनाया है। इसमे लड़कियों की समस्याओं को उचित मंच पर उठाना और उसका तत्क्षण निष्पादन करना शामिल है। प्रोजेक्ट के संस्थापक छात्र अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि लड़कियों की अनगिनत समस्याएं है जिसे वह बताने में संकोच करती हैं और दबाव में शोषण और अत्याचार का शिकार होती हैं। इस प्रोजेक्ट के माध्यम से वह अपनी पहचान को छुपाते हुए न्याय की गुहार कर सकती हैं। शहर के कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने इस कार्यक्रम को सराहा है। जिला अधिकारियों ने भी छात्रों का हौसला बढ़ाया। इसमे कई प्रकार की नि:शुल्क सुविधाएं भी दी जा रही हैं। यथा मुफ़्त सलाह, टॉक शोज, कौशल विकास, नि:शुल्क शिक्षा आदि। इस प्रोजेक्ट को सफलता के इस स्तर तक लाने में शहर के प्रतिष्ठित विद्यालय DAV पब्लिक स्कूल मोतिहारी के कई अध्यापक शामिल हैं जिसमे दीपक सर, हिमलाता मैडम, प्रमुख हैं। अनुराग ने बताया की अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उन्होंने बिहार का पहला महिलाओं के लिए ऐप भी लॉन्च कर दिया हैं जो की प्लेस्टोर पर Desh Ki Beti के नम से उपलब्ध है। इस वेबसाइट से महिला और लड़की अपनी सभी समस्या का हल पा सकती है। अनुराग ने बताया कि अभी हमलोग बुक लिख रहे है जो की महिलाओं के बारे में है और यह बुक सभी महिलाओं में फ्री में दिया जाए गा।
Website - www.hamaribetiya.in Instagram - @hamaribeti
"जगत सारा जिसका आभारी है वह बेटी है,
बहन है, बहु है, वही नारी है।"
Anurag Shrivastava

