संवाददाता साबिर अली
वाल्मीकिनगर स्थित नौका टोला भेरियानी गाँव मे उस समय अफरातफरी मच गई जब दो मजदूर हाई टेंशन तार 11 हज़ार वाल्ट करेंट के चपेट में आ गए । आननफानन में दोनों मजदूरों को पास के क्लीनिक में ले कर गए जहां इनका इलाज किया जा रहा है ।
बतादें की टंकी बाजार से सटे भेरियानी स्थित नौका टोला में चापाकल गाड़ने के लिए पाइप लगाई जा रही थी लेकिन इसी क्रम में पाइप का ऊपरी हिस्सा ऊपर से गुजर रहे हाई टेन्शन तार 11 हज़ार वाल्ट के तार से छू गई ।
जिससे पाइप पकड़े दो मजदूरों को करेंट का जोर का झटका लगा और बुरी तरह से झुलस गए । देर न करते हुए आसपास के लोगों ने पास के क्लीनिक में लेकर गए जहां घायलों का इलाज किया जा रहा है । गांव के लोगों हीरालाल, सोनू साह,नंदकिशोर यादव,चंपा देवी आदि ग्रामीणों ने बताया कि गांव के ऊपर से 11 हज़ार वाल्ट का तार गया हुआ है
जिसका तार झूलकर नीचे तक आ गया है लेकिन इसकी बार बार बिजली विभाग से शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई और आज दो मजदूर इसके चपेट में आकर जिंदगी और मौत से जूझ रहे है । बतादूँ की विभाग की इस लापरवाही की वजह से दी मजदूरों की जान पर बन गई है
भगवान न करे अगर इन्हें कुछ हो जाता है तो इनके बच्चों और परिवार का भरण पोषण कौन करेगा ? बच्चों का भविष्य का क्या होगा ? इसके लिए जिम्मेदार कौन है ? यह एक यक्ष प्रश्न है !!