संवाददाता साबिर अली
वाल्मीकिनगर थानांतर्गत सिमरीडीह गांव में गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में दो अलग अलग गैलानो में 15 लीटर देसी शराब बरामद किया गया । एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि संध्या गश्ती के दौरान सूचना मिली कि सिमरीडीह गांव स्थित बगीचे में संदीप कुमार चोरी छिपे देसी शराब बेचने का कार्य कर रहा है ।
उक्त स्थान पर पहंचते ही देखा कि एक व्यक्ति वहां से भाग रहा है
तो उस व्यक्ति का पुलिस गश्ती दल के जवानों के साथ पीछा किया लेकिन वह पकड़ में नहीं आया । घटनास्थल से दो प्लास्टिक के गैलानो में क्रमशः 10 व 5 लीटर देसी शराब बरामद किया ।
इस बात की एक जप्ती नोटिस फरार संदीप कुमार के घर के दरवाजे पर चस्पां कर दिया है । बतातें चलें कि बिहार में शराबबंदी नियम लागू है और शराब बेचने खरीदने और बनाना व इसका सेवन करना धारा 30 ( ए ) बिहार मधनिषेध व उत्पाद अधिनियम 2018 के तहत संज्ञेय अपराध है ।