संवाददाता: साबिर अली
वाल्मीकिनगर स्थित महिला स्वाभिमान बटालियन परिसर में बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस अधिनियम 2001 के प्रथम स्थापना दिवस मनाया गया । इस मौके पर जवानों के द्वारा कई कार्यक्रम किए गए । कार्यक्रम की शुरुआत परेड सिरोमणि से की गई ।
महिला बटालियन ने इस मौके पर विशेष प्रदर्शन से उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया । साथ ही नुक्कड़ नाटक के द्वारा सन्देश देने की कोशिश की गई । डीएसपी अशोक कुमार आज़ाद ने बताया कि 24 मार्च 2021 को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस अधिनियम की स्थापना की गई थी । जिसकी पहली बार स्थापना दिवस मनाई जा रही है । उन्होंने आगे बताया कि इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए है । खासकर महिला बटालियन के जवानों के द्वारा सांस्कृतिक व नुक्कड़ नाटक ने सभी लोगों का ध्यान आकृष्ट किया ।
बतातें चलें कि इस अवसर पर पूरे भवन सहित परिसर को गुब्बारे व जगमग करते रंग बिरंगे रोशनी से दुल्हन की तरह सजाया गया था । कार्यक्रम की अध्यक्षता समादेष्टा राजेन्द्र कुमार भील ने सिरोमणि परेड की सलामी ली। इसके साथ ही समारोह की शुरुआत की गई । महिला सिपाहियों द्वारा विशेष प्रदर्शन,नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए । इस अवसर पर पुलिस पब्लिक फुटबॉल,महिलाओं के बैडमिंटन प्रतियोगिता,बृक्षारोपण आदि इवेंट्स आयोजित किए गए ।
इस अवसर पर पुलिस निरीक्षक ( स ) रघुनंदन उरांव,पुलिस अवर निरीक्षक ( स ) उमेश पासवान,रामशंकर पांडे,पंकज झा, सहायक अवर निरीक्षक रवि राम,वीरेंद्र प्रसाद मिश्र,संजय कुमार,हवलदार राजू कुमार,जवाहर पांडे,नगीना मिश्र सहित कई पुलिस अधिकारी, महिला पुलिसकर्मी शामिल थे ।