संवाददाता: साबिर अली
बेतिया में पुलिस ने एक शिक्षिका को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बेतिया के योगापट्टी पुलिस ने फर्जी प्रमाण पत्र पर बहाल शिक्षिका बबीता कुमारी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शिक्षिका से पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया। वहीं योगापट्टी थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि योगापट्टी थाना क्षेत्र के विश्रामपुर गांव के शिक्षिका बबीता कुमारी ने गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय, विश्रामपुर में शिक्षिका के पद पर नौकरी करती थी।
सरकार के निर्देश पर निगरानी की कार्रवाई में उनका प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया। जिसके बाद निगरानी ने मामले में शिक्षिका के खिलाफ 07 मार्च 2022 को योगापट्टी थाना में प्रथमिकी दर्ज कराई थी। निगरानी टीम के प्राथमिकी के बाद पुलिस के जांच में शिक्षिका को दोषी पाया गया। जिसके बाद पुलिस ने शिक्षिका को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बता दे कि शिक्षिका का जन्म तिथि गलत पाया गया। पुलिस शिक्षिका को उसके गांव से गुप्त सूचना पर गिरफ्तार किया है। शिक्षिका की गिरफ्तारी के बाद शिक्षकों के बीच हड़कंप मच गया है।