संवाददाता: साबिर अली
बेतिया में 10 फिट का अजगर मिलने से गांव में दहशत का माहौल है। मंगलवार की सुबह बेतिया के बानूछापर ओपी थाना क्षेत्र के नया टोला चांदमारी गांव कहीं से 10 फीट लंबा अजगर निकल आया।
मामला बेतिया जिले के बानुछापर नया टोला चांदमारी गांव का है। बताया जा रहा है कि कुछ ग्रामीण अपने खेत की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान रोड पर 10 फीट का अजगर दिखा अजगर देखने के बाद ग्रामीण डर गए। सूचना गांव तक पहुंची जिसके बाद गांव में ग्रामीण इकट्ठे हो गए। ग्रामीणों द्वारा अजगर को पकड़कर गांव में लाया गया और इसकी सूचना बानु छापर ओपी थाना पुलिस को दी गई।
वहीं ग्रामीण रवि कुमार ने बताया कि गांव के कुछ औरतें सुबह में घास काटने के लिए जा रही थी। उसी दौरान चांदमारी गांव के पीछे जंगल और चेवर है। उसी से निकल कर अजगर रोड पर था। अजगर के शरीर में काट लगा हुआ था। जिस वजह से भाग नहीं पा रहा था। सुबह में ही वन विभाग को सूचना दिया गया है। लेकिन 4 घंटे बीत जाने के बाद भी वन विभाग कि कोई अधिकारी नहीं पहुंचे।
वहीं इस संबंध में बानुछापर ओपी थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली कि गांव में अजगर मिला है। वन विभाग को इसकी सूचना दिया गया है वन विभाग की टीम आ रही है और इसको लेकर जाएगी। इस संबंध में वन विभाग के CF नेशामनीके ने बताया कि अजगर का रेस्क्यू कर लिया गया। दूरी के वजह से समय लगा है।