संवाददाता: साबिर अली
में घर में घुसकर नाबालिग लड़की से छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में इनरवा थाने प्राथमिक दर्ज करवाई गई। बताया जा रहा है कि लड़की और उसके घर वालों द्वारा विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट भी की। पीड़ित परिवार ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।
इनरवा थानाध्यक्ष प्रकाश कुमार ने बताया कि FIR दर्ज कर ली गई है। छेड़खानी की बात सामने आ रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
लड़की के पिता ने बताया कि मंगलवार शाम में बेटा और पत्नी के साथ अपने खलिहान में गया था। इसी दौरान ही राजू साह मेरे घर में घुस गया और मेरे नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने लगा। बेटी ने विरोध किया तो मारपीट करने लगा। इसके बाद जब बेटी चिल्लाने लगी। आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी फरार हो गया। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे।