संवाददाता: साबिर अली
बेतिया में बिरियानी हाउस में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। यहां बिरियानी के साथ बाहर से लड़कियां बुलाई जाती थी। पुलिस ने रात में छापा मारकर मौके से एक लड़की और 6 लोगों को पकड़ा गया है। दो कमरों में शराब की बोतलें भी मिली हैं। होटल का मैनेजर भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने वहां से एक नाबालिग लड़की को भी छुड़ाया है। बताया जा रहा है कि उससे भी ये लोग गंदा काम करवाते थे।
छापे के बाद लड़की को थाने ले जाते पुलिस।
छापे के बाद लड़की को थाने ले जाते पुलिस।
पुलिस को सूचना मिली थी कि जनता सिनेमा चौक पर बिरियानी हाउस में सेक्स रैकेट चल रहा था। सदर एसडीपीओ मुकुल परिमल पांडेय के नेतृत्व में नगर थाना, महिला थाना समेत कई पुलिस बल ने बिरियानी हाउस में छापेमारी की। इस दौरान बिरियानी हाउस में बने कमरे में दो युवतियां मिलीं। उनके साथ 6 लोग मिले।
पुलिस के पहुंचते ही बिरियानी हाउस में अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस के पहुंचते ही बिरियानी हाउस में अफरा-तफरी मच गई।
शराब भी परोसी जा रही थी
जब होटल की तलाशी ली गई तो होटल में शराब और कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया। सभी लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और थाने पर ले गई है। लड़कियों का मेडिकल कराया जा रहा है।
बिरियानी हाउस के बाहर खड़ी पुलिस की गाड़ी।
बिरियानी हाउस के बाहर खड़ी पुलिस की गाड़ी।
काफी समय से चल रहा था धंधा
आसपास के लोगों के मुताबिक काफी समय से यह गंदा धंधा चल रहा था। बिरियानी हाउस होने की वजह से पुलिस की नजर इस पर नहीं पड़ रही थी। पुलिस लड़कियों और होटल मैनेजर से पूछताछ कर रही है।