संवाददाता: सब्बीर अल्ली
मैनाटांड़ प्रखंड के रामपुर गावं में भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पूर्व विधायक दिलीप वर्मा के सुपुत्र समृद्ध और आयुष वर्मा के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में भाजपा से जुड़ी कार्यकर्ताओं के साथ रामपुर कॉलोनी की महिलाओं और युवतियों ने शामिल हुई। होली मिलन समारोह को लेकर महिलाओं का उत्साह देखने लायक था। इस दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली के गीतों के धुन पर आयुष वर्मा को होली की बधाई दी। साथ ही साथ होली के गीतों की धुन पर महिलाएं में उत्साह देखी गई। समारोह को लेकर भाजपा के क्रीडा प्रकोष्ठ क्षेत्रीय प्रभारी समृद्ध और आयुष वर्मा ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा आपसी गिले-शिकवे भुलाकर एक सूत्र में सभी लोगों को बांधने का काम मिलन समारोह के माध्यम से किया जा रहा है। ताकि समाज में लोग एक परिवार की तरह रहे और एक दूसरों को मदद करते हुए एक मिसाल के रूप में बन सके। होली मिलन समारोह के साथ साथ एक पारिवारिक मिलन के तौर पर भी इस कार्यक्रम को मनाया गया। मौके पर अनुसूचित जनजाति के जिला अध्यक्ष अशोक सुब्बा, जनार्दन प्रसाद कुशवाहा, भाजयुमो के स्वास्थ्य एवं रचनात्मक मुन्ना यादव, पूर्व जिला पार्षद कृष्णाधन दास, सुभाष प्रसाद विद्यार्थी, वीरेंद्र पटवारी, ओम प्रकाश कुमार, संजय विश्वास, टोला चपरिया पैक्स अध्यक्ष शेषनाथ कुमार, जितेंद्र कुमार पप्पू, रामपुर पंचायत के मुखिया मुन्ना द्वारिया, वंदन कुमारी, नैना कुमारी, अमृता, जयोति कुमारी समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहें।