संवाददाता: साबिर अली
बगहा पुलिस जिला के बथवरिया थाना क्षेत्र में एक प्रेमी प्रेम को कलंकित कर दिया। मामला थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव का है। जहां एक युवक अरुण कुमार अपने ही गांव के एक लड़की से 3 साल पहले प्यार का इजहार किया । युवती को प्रेम जाल में फंसा कर यौन शोषण करता रहा और जब वह गर्भवती हो गई तो उससे शादी का झांसा दिया और उसका गर्भपात करा दिया। इसके साथ ही लड़का लड़की का शोषण करने लगा । कुछ दिन बीतने के बाद युवती लड़की फिर से गर्भवती हो गई। उससे शादी करने का दबाव बनाने लगी तो उसे बातों में उलझा कर उसका फिर गर्भपात कराया। गर्भपात के बाद जब युवती ने शादी की बात कही तो युवक उसे छोड़ कर फरार हो गया।
10 दिन पहले गोवर्धन आके गुदगुदी पहुंचा था अरुण
गांव में जब शादी के लिए लड़की के परिजनों ने जब जोड़ दिया तो वहां से अरुण रातों-रात चंपत हो गया। 20 रोज पहले गोवर्धना थाना के गुदगुदी गांव पहुंचा जहां झोलाछाप डॉक्टर का कारोबार करने लगा। लड़की जब भी फोन किया करती वह फोन काट देता था। इसके साथ ही कुछ ना कुछ बहाना बनाकर लड़की के बातों को अनसुना कर देता। जिसके बाद लड़की पूरी घटना अपने परिवार वालों से बताई।
इस घटना के बाद लड़की और लड़के के परिवार में जमकर कहासुनी भी हुई। जिसके बाद युवती महिला थाने पहुंची और अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। पुलिस ने युवती के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित अरुण कुमार को गोबर्धना थाने के गुदगुदी गांव से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष उमाशंकर मांझी ने बताया कि गिरफ्तार युवक से पूछताछ के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।