संवाददाता: साबिर अली
मैनाटांड़ थाना क्षेत्र के रमपुरवा में रविवार की रात बिजली की शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिसमें दुकान में रखें लगभग लाख रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई। बताते चलें कि रमपुरवा के वार्ड नंबर 6 के संतोष प्रसाद के पुत्र विकास कुमार के बिजली दुकान में रविवार की रात बिजली की शार्ट सर्किट हुई जिससे आग लग गई। लगभग एक लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। पीड़िता ने बताया कि हर दिन की तरह रविवार को भी अपने दुकान को अच्छी तरह से बंद कर मैं घर चला गया। अचानक लोगों ने फोन किया कि आप की दुकान में आग लग गई है। आनन-फानन में लोगों ने आग पर काबू पाने के लिए कोशिश की तब तक आग ने अपने आगोश में दुकान को राख बना दिया। शार्ट सर्किट से बिजली के तार सहित प्रिंटर, लैपटॉप, इनवर्टर, बैटरी, स्टेबलाइजर तथा बिजली की समान राख हो गया। दुकान में जल रहे सामान के आग की लपटों से कोई अंदर नहीं जा सका जिससे सभी समान जलकर राख हो गई। कुछ देर के बाद जब आग कम हुआ तब लोगों ने देखा तो सारी समाने जल गई थी। घटना को लेकर टोला चपरिया के पूर्व मुखिया संजय कुमार, वार्ड सदस्य आबाद आलम, अब्बास मस्तान, पैक्स अध्यक्ष शेषनाथ कुमार आदि लोगों ने दुकानदार विकास कुमार द्वारा अंचलाधिकारी को लिखित आवेदन दिया और मुआवजे की मांग की।