संवाददाता: साबिर अली
बगहा।पश्चिम चम्पारण स्थानीय निकाय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी पद हेतु एनडीए समर्पित जदयू प्रत्याशी राजेश राम की जीत को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को संपन्न की गई। बैठक में बगहा एक प्रखंड के परसा बनचहरी, शरणार्थी कॉलोनी चौतरवा स्थित कमन प्लांट व परसौनी चौक स्थित शरणार्थी कॉलोनी परसौनी के कमन प्लांट परिसर में सैकडों की संख्या में जनप्रतिनिधि शामिल रहें।
बैठक को संबोधित करते हुए एनडीए के समर्पित प्रत्याशी राजेश राम ने बैठक में शामिल सभी जनप्रतिनिधियों से वोट देने की अपील की। कहा कि चुनाव जीतने के बाद वे पंचायत व नगर निकाय के जनप्रतिनिधियों की पेंशन योजना लागू कराने के लिए प्रयासरत रहेंगे। हालांकि बैठक में उपस्थित मुखिया, बीडिसी व वार्ड सदस्यों ने एनडीए के समर्पित प्रत्याशी राजेश राम को वोट देने के लिए संकल्पित होने की बात कही। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीकांत हालदार ने की। संचालन जदयू के जिला महासचिव सह जिला प्रवक्ता राकेश सिंह ने किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रभात रंजन सिंह, हीरालाल ठाकुर, फुन्नी मिश्रा, उमा शंकर पटेल, मुन्ना सिंह, मुखिया प्रतिनिधि आनंद शाही, आलोक राम, जदयू प्रखंड अध्यक्ष जीतेन्द्र जयसवाल , दया शंकर सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि बगहा एक पारस बैठा, जदयू के जिला महासचिव आरती देवी, शांति देवी, माला देवी, विन्दु देवी, ओमप्रकाश शाही , बब्लु मिश्रा, सुदामा खरवार समेत सैकड़ों की संख्या जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता शामिल रहें।।