संवाददाता: साबिर अली
चौतरवा।बगहा अनुमंडल अंतर्गत बगहा एक प्रखंड के बसवरिया और सलहा बरिअरवा पंचायत के महादलित बस्ती बरिअरवा में, अग्नि पीङित परिवारों के बीच सरकारी स्तर पर मंगलवार को प्लास्टिक कीट का वितरण किया गया। अंचलाधिकारी बगहा एक अभिषेक आनंद ने बताया कि सीआई छठु उराव के नेतृत्व में बसवरिया पंचायत के पूर्वी लगुनाहा गांव व सलहा बरिअरवा पंचायत के बरिअरवा गांव के अग्नि पीङित परिवारों के बीच सरकारी स्तर से तत्काल प्लास्टिक कीट का वितरण किया गया है।
उन्होंने बताया कि अग्नि पीङितो के सरकारी स्तर से मुआवजा और सहयोग के लिए जिला प्रशासन में सुची भेजी गई है। सीओ ने बताया कि जिला प्रशासन से आदेश प्राप्त होते ही सरकारी स्तर पर राहत सामग्री वितरण की जायेगी। गौरतलब हो कि तीन दिन पूर्व पूर्वी लगुनाहा गांव में बिजली के सर्ट सर्किट से अचानक लगी आग से आधा दर्जन घर जल कर राख हो गया था।वहीं सलहा बरिअरवा पंचायत के बरिअरवा गांव के महादलित बस्ती में अचानक लगी आग से लगभग पांच घर जल कर राख हो गया था। आग लगने से लाखों रुपया मूल्य की संपत्ति जल कर नष्ट हो गई थी।