संवाददाता: साबिर अली
स्वर्गीय सिंहेश्वर प्रसाद वर्मा स्टेडियम नोनियाटोला , डी.के. शिकारपुर में आदर्श क्लब नोनियटोला डी के शिकारपुर द्वारा सातवी स्वर्गीय सिंहेश्वर प्रसाद वर्मा मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।जिसमें आज फाइनल मैच स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी और T.S.क्लब हरनाताड़ के बीच खेला गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप विनय वर्मा (पूर्व विधायक) नरकटियागंज के साथ साथ विशिष्ठ अतिथि के रूप में राहुल जयसवाल मुखिया (शिकारपुर), शेख राटा(मुखिया प्रतिनिधि हरदीटेढ़ा) , गुलरेज अख्तर(मुखिया प्रतिनिधि रखइ चम्पापुर ) ,अभय सिंह(मुखिया कुंडलपुर) , पूर्व प्राचार्य डाँ. विनोद वर्मा , खेल निदेशक सुनील वर्मा आदि द्वारा खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर मैच प्रारंभ हुआ ।
मौके पर डाँ. दुर्बादल भट्टाचार्य , डाँ. चंद्रभूषण बैठा , डाँ. विकास मंडल , डाँ. दशरथ राम , राजीव रंजन , राजेश्वर पाठक , लक्ष्मण भगत, साकेत वर्मा, प्रमोद पटेल, पिटू वर्मा के साथ साथ आदर्श क्लब के स्योयजक-संतोष साह एंव संतोष राम के साथ साथ आदर्श क्लब के उद्घोषक पवन कुमार दुबे,अतुल मिश्रा , राजाराम, जयप्रकाश सोनी अव समस्त आदर्श क्लब रहा।
साथ ही साथ विजेता और उप विजेता का ट्राफी ह्दय रोग विशेषज्ञ डॉ.वरुण सिहेंश्वर एवं पूर्व प्राचार्य डाँ. विमल वर्मा के द्वारा दिया गया। इसी के साथ दोनों टीमों का व्यक्तिगत पुरस्कार जय माता दी टेंट हाउस के प्रोपराइटर प्रमोद पटेल के द्वारा दिया गया जबकि मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार एंड्राइड मोबाइल टाउन क्लब के अध्यक्ष वर्मा प्रसाद द्वारा दिया गया । बेस्ट 22 का पुरस्कार यशोदा द्विवेदी के स्मृति में दिया गया।
निर्णयको का पुरस्कार आनन्द वर्मा (टी.पी.वर्मा महाविद्यालय) द्वारा दिया गया।
इसी के साथ मैच का मुख्य आकर्षण नाइजीरिया के खिलाड़ी रहे जो चंपारण के धरती पर पहली बार अपना जौहर दिखाने आये स्टेडियम दर्शोको से भरा रहा।