संवाददाता: साबिर अली
चम्पारण जिला के बगहा पुलिस जिला के बगहा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के तहत मंगलवार को 65 वीं वाहिनी स-शस्त्र सीमा बल बगहा के द्वारा वाहिनी के समस्त बल कर्मियों के द्वारा मेडिटेसन योगाभ्यास वाहिनी के प्रांगण मे किया गया।
पंकज डंगवाल कमांडेंट 65 वी वाहिनी की उपस्थिती मे योग गुरु योगी मुकेश आनंद के द्वारा मेडिटेसन तथा योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास किया गया । योग गुरु के द्वारा कराए गए योगाभ्यास के दौरान योग से शरीर और मन पर पड़ने वाले प्रभाव तथा होने वाले फायदे के बारे मे विस्तार से बताया गया ।
पंकज डंगवाल कमांडेंट 65 वी वाहिनी ने संबोधित करते हुए कहा की, दुनिया के लोग आज योग की अच्छाई का जश्न मनाने के लिए एक साथ आ रहे हैं और योग फिटनेस का एक रूप है जो व्यक्ति को आध्यात्मिक रूप से भी ऊपर उठाता है। योग एक प्राचीन भारतीय पद्धति है ।
जिसके अभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक रुप से स्वस्थ्य रहने एवं आत्मिक उन्नति का प्रयास किया जाता है। योग से सकारात्मक सोच का विकास होता है।
कार्यक्रम के पश्चात योग गुरु के द्वारा उनके खुद की लिखी योग से संबन्धित पुस्तक वाहिनी के कमांडेंट तथा अन्य बल कर्मियों को भेट किया गया । इस अवसर पर पंकज डंगवाल कमांडेंट, अरविन्द कुमार चौधरी उप कमांडेंट, भावेश धनवंत सहायक कमांडेंट, यशवंत सिंह, सहायक कमांडेंट अधीनस्थ अधिकारी एवं सभी जवान उपस्थित रहें।
