संवाददाता: साबिर अली
राष्ट्रीय एकता एवं संस्कृति के संरक्षण में हमेशा प्रयासरत रहेंगे। उक्त बातें बगहा अनुमंडल अंतर्गत गंडक पार के मधुबनी प्रखंड स्थित राजकीयकृत हरदेव प्रसाद इन्टर मिडियेट कॉलेज मधुबनी के पूर्व प्राचार्य पंडित भरत उपाध्याय ने कही।
वे सोमवार की शाम माध्यमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ सदस्य मोहम्मद सफी उल्लाह के आवास पर इफ्तार पार्टी में शामिल होते हुए कहा कि अक्षरों के आशियाने में अदब के शामियाने में ,यह इल्म है इंसानियत का, जिसमें संवेदना, करिश्मा, साधना से स्वयं को जगमगाएं,आप भी जुड़ें रिश्ता बनाएं ,यही विधि है मेरे प्रार्थना की।” हम इंसान हैं ,इंसानियत निभाएं।इफ्तार पार्टी में शामिल होना हमारे लिए गर्व की बात है, इस गौरवशाली क्षण मे, हम महसूस करते हैं ।
कि इस तरह के कार्यक्रम में हमारी सहभागिता से, राष्ट्रीय एकता को बल मिलेगा। भारत में विविधता में एकता है, जिसका मुख्य कारण आपसी प्रेम,स्नेह ,सभी की आस्था का सम्मान, राष्ट्र की एकता एवं संस्कृति का अनुपम उदाहरण है।
इस अवसर पर मोहम्मद सफी उल्लाह, मधुरेंद्र सिंह ,आकाश सिंह, दिनेश कुमार गुप्ता ,मनीष जायसवाल, हाफिज मोहम्मद खालिद साहब, मोहम्मद हकीम इमरान साहब, अब्दुल रऊफ, डॉक्टर मद्रासी राव, मंजूर साहब, मोहम्मद अशरफ और मोहम्मद मुमताज ने बड़े अदब के साथ हिस्सा लिया।
