संवाददाता: साबिर अली
दस दिनों के अंदर वाल्मीकिनगर और इसके आसपास के क्षेत्रों में तेज आंधी और ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित हुई है । वही इस असमय बारिश और ओले पड़ने से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है । बतादें की दस दिनों के अंदर दूसरी दफा आंधी तूफान और ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान उठा पड़ा है । सन्तपुर निवासी समाजसेवी व किसान केदारनाथ काजी व बिसाहा निवासी समाजसेवी पूर्व उप मुखिया कवलेश्वर शर्मा ने बताया असमय बारिश और ओले पड़ने से गेंहूँ की फसल के साथ साथ दलहन की फसल को भारी क्षति पहुंची है । किसानों के द्वारा गेंहूँ की कटाई और दौनी किया जा रहा है । वहीं आम की फसल को भी नुकसान पहुंचा है । बतातें चलें कि मंगलवार की संध्या पहर पश्चिम दिशा भंडार कोने से काले बादल उड़ते हुए आंधी का रूप धारण कर तेज हवा चलने लगी । लेकिन थोड़ी देर रुक कर फिर से तेज हवा और ओलावृष्टि होने लगी। बतादें की इस आंधी के जद में आए सूखे विशालकाय पेड़ बगहा वाल्मीकिनगर मुख्यपथ पर वाल्मीकिनगर स्थित 3 आरडी और गोलचौक के बीच सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के समीप गिर पड़ा जिससे आवागवन घंटो बाधित रहा ।
पूरे वाल्मीकिनगर में ब्लैकआउट रहा
पेड़ विधुत आपूर्ति वाले पोल के ऊपर गिरा जिससे बिजली सप्लाई बाधित हो गई । पेड़ गिरने से बिजली के तार बुरी तरह से टूट गए । सूत्रों के मुताबिक नेपाल में भी आंधी ने तबाही मचाई है चूंकि वाल्मीकिनगर को बिजली की आपूर्ति नेपाल से की जाती है,इसलिए वाल्मीकिनगर में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से प्रभावित हुई है ।
