संवाददाता: साबिर अली
पश्चिम चम्पारण के साठी, नवमी चौक पर भाकपा माले कार्यकर्ता और नेताओं ने पार्टी के 53 वीं स्थापना दिवस तथा दुनिया में समाजिक क्रान्ति के महानायक कामरेड लेनिन की 152 वीं जयंती शुक्रवार को मनाया है।पार्टी का झंडातोलन भाकपा माले के स्थानीय वरिष्ठ व जिला में माले के जीर्णोद्धार में से एक कामरेड सैयद सहीमुद्दीन ने किया। माले मीडिया प्रभारी सह माले नेता यासिर अरफात ने पार्टी के केन्द्रीय कमिटी द्वरा जारी सर्कुलर को कार्यकर्ताओ के समक्ष प्रस्तुत किया और देश व प्रदेश में संविधान विरोधी, लोकतंत्र व भारतीय संविधान को खत्म करने की साजिश करनेवालों को नकाम करने हेतु संकल्प लिया। संविधान व लोकतंत्र विरोधी, फासीवादी ताकतों से हर मोर्चे पर मुकाबला करने के लिए पार्टी सदस्यता अभियान चलाने पर बल दिया। स्थापना दिवस कार्यक्रम में माले नेता कामरेड जिउत साह,जिला नेता मुख्तार मियां,संजय गुप्ता,शेख फारूक,दिनेश राम,सत्यनारायण महतो,साहेब आलम,नवीन कुमार तिवारी,गोरे आलम आदि उपस्थित थे।
