संवाददाता: साबिर अली
बगहा एक प्रखंड के मझौवा पंचायत में यूनिसेफ के सहयोगी संस्था प्रथम संस्था के सहयोग से पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समिति की गठन एवं बैठक शुक्रवार को की गई।बैठक में प्रथम संस्था के प्रखंड समन्वयक शुभम कुमार ने समिति के गठन के उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए बालश्रम रोकने,बालविवाह रोकने,बाल तस्करी रोकने,शिक्षा के मुख्य धारा से बच्चों को जोड़ने, टीकाकरण, सामाजिक सुरक्षा योजना,यौन शोषण से सुरक्षा, कौशल प्रशिक्षण ,चाइल्ड के खिलाफ हिंसा दुर्व्यवहार रोकथाम, नसा रोकथाम आदि पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।
वही पंचायत के मुखिया रुदल मुसहर ने बताया पंचायत के हर बच्चे को उनका अधिकार मिलेगा एवं कठिन परिस्थिति रहने वाले परिवार को पूरी सहयोग की जाएगी। सामाजिक सुरक्षा योजना से सभी कठिन परिस्थिति वाले परिवार को जोड़ा जाएगा एवं सुविधा दिलायी जाएगी।चाइल्डलाइन के मितू कुमार पाठक द्वारा बालविवाह, बालश्रम आदि पर प्रकाश डाला।मझौवा पंचायत के मुखिया रुदल मुसहर की अध्यक्षता में बैठक की गई। मौके पर आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक सभी वार्डसद्स्य,आंगनबाड़ी सेविका किशोर किशोरी, अभिभावक एवं बच्चे शामिल रहें
