संवाददाता: साबिर अली
बगहा।बगहा अनुमंडल अंतर्गत बगहा एक प्रखंड के पतिलार पंचायत स्थित उच्चोतर माध्यमिक श्री हरिहर उच्च विधालय पतिलार परिसर में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के तरफ से स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेला का उदघाटन बगहा विधायक राम सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक कुमार प्रशांत व एपीएचसी प्रभारी बगहा एक डॉ एस एन महतो ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काट कर कार्यक्रम की शुभारंभ की। हालांकि बिहार विधान परिषद सदस्य भीष्म साहनी कार्यक्रम के शुभारंभ होने पर शरीक हुए। स्वास्थ्य मेला मे मरीजों की सुविधा के लिए 14 काउंटर लगाये गये थे। तथा स्वास्थ्य मेला मे पहुंचे मरीजों की स्वास्थ्य जांच करते हुए विभिन्न प्रकार की दवाईया दी गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने स्वास्थ्य मेला मे योगासन करने की सलाह लोगों को दी।
भाजपा - जदयू कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मेला मे लपरवाही बरतने का लगाया गंभीर आरोप
भाजपा - जदयू कार्यकर्ताओं ने बताया कि प्रचार प्रसार के अभाव में स्वास्थ्य मेला मे अधिक लोग नही पहुंच पाये। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों पर लपरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगाया।
प्रचार प्रसार नही होने से क्षोभ प्रकट किया बगहा विधायक
स्वास्थ्य मेला मे पहुंचे बगहा विधायक राम सिंह ने प्रचार प्रसार नही होने से क्षोभ प्रकट किया। कहा कि प्रचार प्रसार हुआ होता तो अधिक से अधिक संख्या में लोग स्वास्थ्य मेला मे पहुंच कर स्वास्थ्य संबंधित सुविधाएं लेते।
बिहार विधान परिषद सदस्य ने किया नराजगी व्यक्त
बिहार विधान परिषद सदस्य भीष्म साहनी ने स्वास्थ्य मेला मे अधिक लोगों की संख्या नही होने से नराजगी व्यक्त किया। कहा कि इसकी शिकायत जिलाधिकारी प चम्पारण एवं सुबे की स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाङेय से करेंगे।
एपीएचसी प्रभारी बोले
एपीएचसी प्रभारी बगहा एक डॉ एस एन महतो ने बताया कि स्वास्थ्य मेला मे 14 काउंटर लगाये गये थे। तथा प्रत्येक काउंटर पर एएनएम व स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की गई थी। महिला - पुरुष, युवक व युवतियों ने सैकड़ों की संख्या में स्वास्थ्य मेला मे पहुंच कर अपनी स्वास्थ्य जांच कराया। तथा विभिन्न बीमारियों की विभिन्न प्रकार की दवाईया दी गई।
इस अवसर पर भाजपा के मीडिया प्रभारी बगहा रितु जयसवाल , वृजेश प्रसाद, काजु प्रसाद, अशोक राव, जदयू प्रवक्ता राकेश सिंह, दयाशंकर सिंह, मुखिया प्रतिनिधि डॉ अभिषेक मिश्रा, दीपक राही , राजन ठाकुर , मनोज सिंह समेत दर्जनों की संख्या में लोग शामिल रहे।
