संवाददाता: साबिर अली
जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत प्रवीण ने चुहड़ी के तीन निजी विद्यालय माउंट कारमेल एकेडमी, संत लौरेंस स्कूल और सरस्वती शिक्षा सदन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने आरटीआई के तहत पढ़ रहे निर्धन छात्र- छात्राओं से बातचीत कर आवश्यक जानकारी ली। विद्यालय में सत्र 2017-18 एवं वर्ष 2018-2019 में नामांकित विद्यार्थियों का भौतिक सर्वेक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान मानकों पर खरा उतरने वाले विद्यालयों को सरकार से मिलने वाली आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।
जिला शिक्षा पदाधिकारी ने तीनों विद्यालय के सभी कक्षाओं का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों और शिक्षिकगण से भी बातचीत किया। तीनों विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था और पठन- पाठन को देखकर संतुष्ट हए और प्रसन्नता व्यक्त किये। निरीक्षण के दौरान संत लौरेंस स्कूल के प्रधानाध्यापक रोनाल्ड कुँअर सिंह, शिक्षक विपिन बिहारी, अभय कुमार, संजय चौधुर, माउंट कारमेल एकेडमी के प्रधानाध्यापक रोबर्ट रिकार्डो, शिक्षिका शीला राकेश, राजा रोबर्ट, विनीता कुमारी, सरस्वती शिक्षा सदन विद्यालय के डायरेक्टर सतीश कुमार और प्रधानाध्यापक यारमोहम्मद उपस्थित हुए।
