सुगौली संवाददाता
सुगौली,पू.च: स्थानीय पीएचसी परिसर में बुधवार को स्वास्थ्य मेला का उदघाटन स्थानीय विधायक ई0 शशि भूषण सिंह ने किया।उन्होंने कहा कि दूर दराज से भारी संख्या में लोग स्वास्थ्य मेला में पहुंच कर अपना इलाज कराते है। सरकार के द्वारा निशुल्क इलाज व दवा दिया जाता है। स्वास्थ्य मेला में अलग अलग काउंटर लगाए गए है।जिससे मरीजो को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नही हो। इस तरह के आयोजन से खासकर गरीबो को काफी फायदा मिलता है।सरकार के द्वारा हेल्थ कार्ड बनाया जा रहा है।जिससे निशुल्क इलाज होता है।कार्डधारी व्यक्ति को किसी तरह का कोई राशि नही देना पड़ता। स्वास्थ्य मेला में भारी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे।अब लोग सरकारी योजना के प्रति जागरूक हो गए है।मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ0 शुभम कुमार, सहित कई मौजूद थे।
